बामनिया

एसपी पाटीदार पहुंचे घटनास्थल, अंधे कत्ल के खुलासे के मिले अहम सुराग…

बामनिया@जीतेंद्र बैरागी 

गुरुवार को एक अज्ञात शव मिलने की सूचना बामनिया पुलिस चौकी को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अगले दिन शव की पहचान 36 वर्षीय बहादुर भूरिया निवासी सेमलिया के रूप में हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए झाबुआ पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र पाटीदार, पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया, एसडीओपी, तथा बामनिया चौकी प्रभारी हीरालाल मालीवाड़ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी लेकर जांच की प्रगति का जायजा लिया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को इस मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जांच टीम विभिन्न पहलुओं पर गहनता से कार्य कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस अंधे कत्ल का खुलासा कर सकती है।

हालांकि, पुलिस द्वारा अभी तक मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!