ग्राम बरवेट से प्रजापत समाज के 16 सदस्य उत्तराखंड की चार धाम यात्रा कर खुशी-खुशी पहुंचे अपने घर….

सारंगी@संजय उपाध्याय
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा यमनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के दर्शन कर प्रजापत परिवार के 16 सदस्यो का जत्था मंगलवार को बरवेट लौटा बरवेट के प्रहलाद प्रजापत मोहनी प्रजापत यात्रा से लौटने पर परिवार जनों ने आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ करडावद से प्रेमचंद प्रजापत, रामीबाई प्रजापत, कुशलगढ़ से शंकर प्रजापत, रायपुरिया से जगदीश प्रजापत, दाखा प्रजापत, हंसराज प्रजापत, पिंकी प्रजापत, बिरमावल से अर्जुन प्रजापत सहित सभी तीर्थ यात्रियों को पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद नाचते गाते ढोल नगाड़े के साथ माता पंथवारी की पूजन अर्चन पंडित राजेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी ने करवाई। इसके बाद माताजी मंदिर से घर तक ले जाते समय उनके चरणों मे पुष्प डालते हुए परिवारजन चल रहे थे। अन्य परिवार नाचते हुए खुशियां मना रहे थे। इससे पहले घर को फूलों और रंगोली से सजाया गया आरती की थाली के साथ उनका तिलक कर आरती उतारी इसके बाद परिवार जनों ने पैर धोकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले यात्री प्रहलाद प्रजापत ने यात्रा वाहन से उतरते ही सबसे पहले अपनी जन्मभूमि को प्रणाम किया इसके बाद घर में प्रवेश से पहले उन्होंने घर की दहलीज को दंडवत प्रणाम किया। इस खास अवसर पर वो भावुक और सम्मानित महसूस होने लगा और आखों से खुशी के आशु निकले तीर्थ यात्रियों का इस प्रकार का स्वागत करना हर किसी के मुख पर प्रसन्नता देखी जा रही थी।





