पेटलावद

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, जनपथ शिक्षा केंद्र को दिया 2500 पौधे लगाने का लक्ष्य…

पेटलावद डेस्क। ​विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद शिक्षा केंद्र पेटलावद द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हरियाली को प्रोत्साहित करना रहा

कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र सिंह चौहान तथा पेटलावद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री तनुश्री मीना के मार्गदर्शन में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय बोलासा परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पीपल, नीम, बरगद, आम सहित अन्य छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए।

विशेष लक्ष्य: इस अभियान के अंतर्गत केवल जनपद शिक्षा केंद्र को अकेले 2500 पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य सौंपा गया है। वहीं, क्षेत्र के अन्य बाकी सभी विभागों को मिलाकर कुल 17000 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य दिया गया है, ताकि पूरे क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सके।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ गौरव जैन, खंड स्त्रोत समन्वयक रेखा स्वामी, संकुल प्राचार्य लक्ष्मण सिंगाड़, बालिका छात्रावास अधीक्षिका रोशनी भूरिया, उत्कृष्ट बालक छात्रावास अधीक्षक धनराज भूरिया, सीडीपीओ श्री तिवारी सहित विद्यालय एवं छात्रावास के स्टाफ ने सहभागिता की। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया

इस अवसर पर बीआरसी रेखा स्वामी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए

जनपद शिक्षा केंद्र पेटलावद के अंतर्गत संचालित सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों तथा बालिका छात्रावासों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत तय किए गए 2500 पौधों के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उन्हें संरक्षित करने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!