सारंगी

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल सारंगी द्वारा बुथ स्तर पर पर्यावरण दिवस मनाया…

सारंगी@संजय उपाध्याय

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सारंगी मंडल द्वारा सभी बुथ पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया उपस्थित लोगों ने भी एक एक पौधारोपण कर रक्षा करने का संकल्प लिए मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ ने कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक जरूरी पहल है पौधे पर्यावरण का सुरक्षित रखते हैं वृक्ष से हमें भरपूर ऑक्सीजन प्राप्त होती हैं जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के पर आगे ओर खेतों पर वृक्षारोपण करना चाहिए आज सारंगी में चौकी परिसर,व भीमराव अम्बेडकर स्थल,व मंडल के हर बुथ पर पौधारोपण किया ओर गामड़ ने कहा कि वृक्ष न केवल हमें छाया, फल और लकड़ी ही नहीं देते हैं, बल्कि हमें जीवन भी देते हैं हम सभी का कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें हर वर्ष पांच जून व पुरे जून माह को पर्यावरण दिवस रुप में मनाया जाए ताकि दुनियाभर में लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जा सके पांच जून हमें पर्यावरण की याद दिलाता है इसे देखते हुए हम सब पौधे लगाएं और उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत, सरपंच फुन्दि बाई मैडा़, चौकी प्रभारी दिपक दैवरे, सुरेश चन्द्र परिहार, हैमेन्द्र सिंह राठौर, जयराज भट्ट,प्रेमदास बैरागी, बाबु लाल पाटीदार,हर्षवर्धन सिंह राठौर,दिपक पाटीदार बोडायता, और भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। एवं ग्राम के सभी वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!