बामनिया

लोकेशन मांगने वालों की लोकेशन पर पहुंची बामनिया पुलिस, किशोरियों ने मांगी माफी…

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को बामनिया पुलिस ने गंभीरता से लिया, जिसमें कुछ किशोरियों द्वारा प्रधानमंत्री के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए “लोकेशन भेज” जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया था।

मामला सामने आने और खबर प्रसारित होने के बाद बामनिया पुलिस तत्काल संबंधित स्थान पर पहुंची तथा वीडियो में दिखाई दे रही नाबालिग लड़कियों को पूछताछ के लिए पुलिस चौकी लाया गया। यहां उनसे विस्तृत पूछताछ की गई और वीडियो बनाने के उद्देश्य एवं परिस्थितियों की जानकारी ली गई।

पुलिस द्वारा समझाइश देने के बाद वीडियो में शामिल सभी किशोरियों ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। साथ ही उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की आपत्तिजनक अथवा भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने का आश्वासन दिया।

पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया एवं बामनिया चौकी प्रभारी हीरालाल मालीवाड़ ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं और किशोरों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी व्यक्ति या संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्तियों के प्रति अभद्र भाषा एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों से बचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!