रायपुरिया

रायपुरिया में क्लस्टर स्तरीय जनसुनवाई आयोजित, मौके पर ही हुआ समस्याओं का निराकरण…

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट के निर्देशानुसार जिले के रायपुरिया में क्लस्टर स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पेटलावद की एसडीएम तनु श्री मीणा ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार अनिल बघेल, जनपद पंचायत पेटलावद के सीईओ गौरव जैन सहित ब्लॉक स्तरीय अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इस क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित 19 आवेदन पत्र एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से पंचायती राज, राजस्व विभाग और विद्युत वितरण कंपनी (एमपीईबी) से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। जनसुनवाई की विशेषता यह रही कि संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही उपस्थित होकर आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया। इसके अतिरिक्त, एसडीएम तनु श्री मीणा द्वारा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण अंचल के लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके तत्काल समाधान मिलने से काफी राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!