झकनावदा

झकनवादा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदली तस्वीर,,,आपातकालीन कक्ष तैयार, पीएनसी वार्ड चमका यूनिसेफ टीम ने सराहा…!

जनवरी 2026 के बाद हुए कायाकल्प से 40+ गांवों के मरीजों को मिली बड़ी राहत…

झकनवादा@नारायण राठौड़ 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनवदा में जनवरी 2026 के बाद सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। 12 ग्राम पंचायतों और 40 से अधिक गांवों के मरीजों को अब इलाज के लिए इधर उधर चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।

आपातकालीन कक्ष व लैब से राहत

केंद्र मे नया आपातकालीन कक्ष बनकर तैयार हो गया है। पहले इमरजेंसी में मरीजों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिलती थी और ड्रेसिंग के लिए भी परेशान होते थे अब सभी जरूरी इंतजाम उपलब्ध हैं। वहीं लैब को नीचे शिफ्ट करने से बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को जांच में अत्यधिक सुविधा हुई है। परिसर में खंडहर पड़ी भूमि का जीर्णोद्धार कर उसे हरा-भरा बना दिया गया है।

पीएनसी वार्ड और दवा स्टोर अपग्रेड

पीएनसी वार्ड में रंगीन पर्दे, नई चादर-तकिए, बेहतर बेड, ऑक्सीजन मशीन और प्राइवेसी स्क्रीन लगाई गई हैं। नई लाइटिंग से वार्ड में साफ-सफाई और माहौल बेहतर हुआ है। दवा स्टोर को भी पूरी तरह अपग्रेड किया गया है। अब बीपी, शुगर, सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों की दवाएं मुफ्त उपलब्ध हैं। कैटेगरी वाइज रैक से स्टॉक मैनेजमेंट आसान हुआ है।

यूनिसेफ टीम ने किया था निरीक्षण

हाल ही में भोपाल से आई यूनिसेफ की टीम ने केंद्र का निरीक्षण किया था। टीम ने दी जा रही सुविधाओं और शासन की योजनाओं के प्रदर्शन पर अत्यंत प्रसन्नता जाहिर की। टीम ने संस्था का निरंतर विजिट करने और झकनवादा CHC को जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करने की बात कही थी।

BMO डॉ. एम. एस. चौपड़ा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर स्तर पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। लक्ष्य है कि कोई भी मरीज बिना इलाज लौटे नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले छोटी जांच और दवा के लिए भी जिला जाना पड़ता था, अब सभी सुविधाएं गांव के पास ही मिल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!