गामड़ समिति का गठन एवं परिवार मिलन समारोह 31 मई को….

पेटलावद डेस्क। प्रदेश के समस्त जिलों में निवास करने वाले गामड़ परिवार की मौजूदगी में पेटलावद के ग्राम रामगढ़ स्थित सती माता मंदिर में राजवंश गामड़ समिति का गठन एवं परिवार मिलन समारोह 31 मई को आयोजित किया जाएगा।
बैठक में उज्जैन,धार, झाबुआ, रतलाम सहित अन्य जिलों के परिवारों ने सहभागिता कर समाज सुधार एवं शिक्षा, एकता जैसे मुद्दों पर मंथन किया जाकर समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए 31 मई को प्रथम गामड़ मिलन समारोह आयोजन करने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष नानूराम गामड़ ने देते हुए बताया की।
समिति में नंदलाल गामड़ एवं विकास गामड़ को संरक्षक बनाया गया । इसके साथ ही नानूराम गामड़ को प्रदेश अध्यक्ष व तोलाराम गामड़ धार को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किए गए।
उपाध्यक्ष पद के लिए रतलाम से नाथू लाल गामड़ एवं उज्जैन से राधेश्याम गामड़, धार से सुनील एवं राजेंद्र गामड़ को मनोनीत किए गए। बैठक में उज्जैन, धार, झाबुआ,रतलाम सहित अन्य जिलों के परिवार सहभागिता करेंगे। मिलन समारोह में वरिष्ठ जनों का एवं हायर एजुकेशन प्राप्त विद्यार्थी को एवं उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नानूराम गामड़ द्वारा सभी गामड़ परिवार से अधिक से अधिक संख्या में मिलन समारोह में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।



