हनुमंत चरित्र कथा का आयोजन…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
परम् पवित्र पुरषोत्तम मास के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध तीर्थ हनुमंत आश्रम पिपलखुटा धाम में श्री हनुमंत चरित्र कथा का आयोजन दिनाक 23 मई से 31 मई 2026 तक रहेगा पूज्यपाद श्री महंत श्री दयारामदास जी महाराज के पावन सानिध्य में ओजस्वी एव सुप्रसिद्ध कथा प्रवक्ता आचार्य रामानुज जी राजकोट के मुख पदम से रामकथा के आधार पर शौर्य भक्ति और सेवा के अदित्य प्रतीक पवन पुत्र श्री हनुमानजी के चरित्र का रसपान कराने वाला एक दिव्य अवसर श्री हनुमंत चरित्र कथा के रूप में हमारे जीवन मे अवतरित हो रहा है यह कथा केवल वर्णन नही बल्कि आत्मा को जागृत करने वाला भक्ति का उत्सव रहेगा यहां हर प्रसंग सभी को धर्म त्याग ओर अटूट समपर्ण की ओर अग्रसर करने वाला रहेगा पूज्यपाद गुरुदेव रामदास जी महाराज के आश्रीवाद से पावन सानिध्य पूज्यपाद महंत श्री दयारामदास जी महाराज जो कि हनुमन्त आश्रम पिपलखुटा धाम में विराजमान है कथा पारम्भ
दिनाक 23/05/ 2026 शनिवार शाम 4 बजे से
एव नित्य कथा दिनाक 24 मई रविवार से 31 मई 2026 रविवार तक समय प्रतिदिन प्रात 09-30 से 1-30 बजे तक स्थान श्री हनुमन्त निवास आश्रम पिपलखुटा धाम एव इसके साथ नित्य विविध सांस्कृतिक एव भक्तिमय आयोजन भी समायोजित होंगे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु आवास एव भोजन यवस्था आयोजक मण्डल द्वारा की गई है इस कथा के मुख्य यजमान श्री शांतिलाल जी बाबूलाल जी पडियार झाबुआ एव प्रकाश चंद्र पोपट सेठ पडियार झाबुआ श्री गजेंद्र भाई चुनीलाल पंचाल दाहोद गुजरात श्री देवेश जी अमृतलाल जी सोनी जी मेघनगर एव आश्रम के समस्त ट्रस्टी गण रहगे एव सभी श्रद्धालुओं को इस कथा में पधारने की अपील की है



