झकनावदा

प्रसिद्ध अतिप्राचीन श्रृंगेश्वर महादेव धाम पर भारत आदिवासी पार्टी की अहम बैठक,,,कार्यकारणी गठित के बाद टंट्या मामा को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया,,युवाओं के हाथों में कमान, पार्टी को देंगे नई ऊर्जा..

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

झाबुआ जिले के प्रसिद्ध अतिप्राचीन श्रृंगेश्वर महादेव धाम पर भारत आदिवासी पार्टी ब्लाक पेटलावद द्वारा एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसके अंतर्गत झकनावदा नगर मंडल की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नवीन कार्यकारणी सदस्यों को गले दुप्पटा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस बैठक में बाप पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो ने हिस्सा लिया।

बैठक में उपस्थित होने वाले युवाओं को समाज में फैली कुरीतियों और जल ,जंगल जमीन शिक्षा,बेरोजगारी, आदिवासी संस्कृति और समाज का उत्थान आदि बातों पर जोर दे कर संकल्प लिया गया

कार्यक्रम के समापन पर नवीन कार्यकारणी के पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने एवं जन जन तक पार्टी की विचारधारा रखने का संकल्प रखा गया। इस बैठक में बाप पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य,प्रदेश सदस्य, जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे

*झकनावदा मंडल नवीन कार्यकारणी इस प्रकार*

*मंडल अध्यक्ष* अनिल सिंगार

*मंडल उपाध्यक्ष* राजू मेडा धर्मेंद्र वाखला

*मंडल प्रभारी* विक्रम डामोर, धर्मेंद्र मेडा

*मंडल मीडिया* प्रभारी राहुल भाबर,अजय सिंगार, बहादुर भाबर ,निलेश मेडा

*मंडल सचिव* राजीव वसुनिया, सरवन मेडा

*मंडल महासचिव* रतन मकोड़,अविनाश भाभर

इस सफल आयोजन का संचालन रोशन सिंगार ने किया ओर आभार व्यक्त कैलाश निनामा ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!