खवासा

वाह ठेकेदार साहब,,आपने तो कमाल कर दिया..केबल डालो योजना…बल्ब निकालो अभियान खवासा ठेकेदार,,,वापस लाइट नहीं लगाई तो ग्राम पंचायत करवाएगी एफआईआर दर्ज…भड़की ग्राम पंचायत…!

नई केबल बिछाने आए ठेकेदार ने उड़ाईं पुरानी स्ट्रीट लाइटें...

नई केबल बिछाने आए ठेकेदार ने उड़ाईं पुरानी स्ट्रीट लाइटें…

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

ग्राम पंचायत खवासा में इन दिनों विकास कार्य के नाम पर एक ऐसा अनोखा कारनामा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई दंग है। गाँव में नवीन विद्युत पोल, केबल और स्ट्रीट लाइट की नई लाइन डालने आए ठेकेदार साहब ने विकास की रोशनी फैलाने के बजाय गाँव को ही अंधकार में धकेल दिया है। ठेकेदार के कर्मचारियों ने नए पोल खड़े करते-करते पुराने पोलों पर लगी कीमती स्ट्रीट लाइटों और एलईडी बल्बों पर ही हाथ साफ कर दिया।

इस कथित हाथ की सफाई में ठेकेदार द्वारा कुल 54 चालू बल्ब ओर 23 एलईडी 50 वॉट की और 100 वॉट की 6 बड़ी एलईडी लाइटें पोल से चुपचाप उतारकर गायब कर दी गई हैं। कई जगह रात के समय सुरक्षा का खतरा भी बेहद बढ़ गया है।

इस गंभीर लापरवाही को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन अब पूरी तरह से आर-पार के मूड में आ चुका है। पंचायत द्वारा ठेकेदार और संबंधित विद्युत विभाग को सीधे शब्दों में अंतिम चेतावनी दे दी गई है कि चोरी की गई सभी लाइटों और एलईडी को बिना किसी देरी के वापस उन्हीं पोलों पर सकुशल लगाया जाए और ग्राम पंचायत को इस बहाली से अवगत कराया जाए। यदि ठेकेदार द्वारा जल्द से जल्द इन लाइटों को वापस चालू नहीं किया गया, तो ग्राम पंचायत खवासा द्वारा ठेकेदार के विरुद्ध सामग्री चोरी की नामजद एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!