झकनावदा

नगर में तृतीय ओपन केरम बोर्ड टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ..

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

कहते है जीवन में हर खेल का अलग अलग आनंद होता है जिससे कि मस्तिष्क ओर शारीरिक विकास होता है खेलों में अनेक प्रकार के खेल होते है उसमें ही लोकप्रिय एक खेल केरम बोर्ड है।

यह ओपन केरम टूर्नामेंट नगर में तृतीय बार हो रहा है जिसमें केरम प्रेमी दर्शक भी बड़ा आनंद ले रहे है

कल दिनांक 30/04/2026 को टूर्नामेंट प्रायोजक नगर के समाज सेवी नरेंद्र जी कोठारी और पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश जी कासवा के द्वारा केरम टूर्नामेंट का फीता काट कर भव्य शुभारंभ किया गया ओर प्रत्येक खिलाड़ियों को गले में दुप्पटा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया। केरम प्रेमी में काफी उत्साह का माहौल बना है सभी इस टूर्नामेंट को लेकर अति उत्साही है बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है ।

टूर्नामेंट के मुख्य सूत्रधार हेमेंद्र जी जोशी द्वारा बताया गया कि इस टूर्नामेंट में कुल 32 खिलाड़ी भाग ले रहे है और इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ओर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले को सम्मानित कर पारितोषित इनाम दिया जाएगा ।

इस अवसर पर मनोज पालरेचा, नंदकिशोर देवड़ा, नरेंद्र कोठारी, मनोहर सिंह राठौर, प्रकाश राठौड़ ओर सभी केरम प्रेमी उपस्थित रहे।

सभी खिलाड़ियों का पंजीयन नियम अनुसार कर लिया गया , टूर्नामेंट पारदर्शिता के साथ संपन्न होगा। कमेटी का निर्णय अंतिम मान्य होगा

टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रदीप बोराना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!