झकनावदा

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा में बेटियों ने मारी बाजी,,,कक्षा 10 वी में 98.42% और 12 वीं में 96.63 रहा परीक्षा परिणाम…!

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुए कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम में नगर की पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा मे छात्राओं ने मारी बाजी।

*नगर की बेटियों ने बढ़ाया मान तो बेटे भी नहीं रहे पीछे*

कहते हैं कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ हर सफलता को हासिल किया जा सकता है वैसा ही पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा के होनहार छात्र छात्राओं ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वी परिक्षा परिणाम साबित कर दिखाया इनके द्वारा जो कड़ी मेहनत कर परीक्षा का फल मिला उस पर परिवार के सदस्यों और मित्र जनों में गर्व जताते हुवे मुंह मीठा करा कर उज्जवल भविष्य की कामना करी।

कक्षा 10 वीं में अव्वल रहे…

*गायत्री नारायण परमार 83.2 %कक्षा में प्रथम*

*संध्या सोहनलाल प्रजापत 82.2%कक्षा में द्वितीय*

*शिवानी शांतिलाल वसुनिया 81.4% कक्षा में तृतीय*

कक्षा 12 वी में अव्वल रहे…

*महिमा प्रहलाद पंवार 89.6% विज्ञान संकाय) कक्षा में प्रथम*

निकुंज शंकरलाल लछेटा 89.2%(कला संकाय) कक्षा में द्वितीय

गौरव बरबेटा 84.6( वाणिज्य संकाय) कक्षा में तृतीय

इन छात्र छात्राओं द्वारा अपना सर्व श्रेष्ठ प्रर्दशन करते हुवे जो परीक्षा परिणाम आए उस पर संस्था प्राचार्य के द्वारा बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर अपना,अपने विद्यालय परिवार का नाम रोशन कर , माता पिता को गौरांवित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!