सारंगी मंडल में भाजपा का 47 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया..!

संजय@उपाध्याय सारंगी
भारतीय जनता पार्टी सारंगी मंडल के द्वारा भाजपा मंडल कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के पास द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में पार्टी के झंडा लेकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। भाजपा सारंगी मंडल अध्यक्ष ने बताया भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक शक्तिशाली स्मृद राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है भारत को एक इसमर्ध राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेई निर्वाचित हुए थे। इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण कर मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष पप्पुलाल गामड़ के नेतृत्व में, जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
वहीं सारंगी नगर के बूथ क्रमांक 45, 46 और 47 पर भी बूथ प्रभारियों—फूंदीबाई मैड़ा, जयराज भट्ट, प्रेमदास बैरागी एवं बाबूलाल पाटीदार—द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में महामंत्री पवन गुर्जर, मंत्री एवं सरपंच फुंदी बाई मेडा, युवा मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह चंद्रावत, भाजपा वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार, हेमेंद्र सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह राठौर, सोशल मीडिया प्रभारी जयराज भट्ट, मीडिया प्रभारी सुरेश परिहार, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजमल सोलंकी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय पवार, मंत्री दिनेश मुनिया, अर्जुन डामर, कार्यालय मंत्री बाबूलाल पाटीदार, जितेंद्र वर्मा, आशाराम पाटीदार, आईटी सेल से दीपक पाटीदार, गोपाल गरवाल सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारत की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी, जनता के बीच विकास, सुशासन और सामाजिक कल्याण के लिए काम करती है। पार्टी का लक्ष्य देश में राष्ट्रवाद, विकास और सबका साथ सबका विकास की नीति को बढ़ावा देना है। यह स्थापना दिवस भाजपा के समर्पण और संगठन शक्ति का प्रतीक रहा।




