मेघनगर

भगवान महावीर जन्म कल्याणक,,हर्षोल्लास से मनाया गया..!

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सकल जैन संघ द्वारा भ. महावीर का जन्म कल्याणक एवं आचार्य पू. श्री उमेशमुनिजी म. सा. का दिक्षा दिवस मनाया गया। प्रातः श्रावक एवं श्राविका वर्ग द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। सकल संघ की नवकारसी स्थानकवासी जैन श्रीसंघ द्वारा करवाई गई। तत्पश्चात पुरानी रेल्वे फाटक ,सांई चोराहा ,दशहरा मैदान, शान्ति-सुमतिनाथ जैन मन्दिर से आजाद चौक होकर मोहनखेडा यात्रिक धर्मशाला होते हुए राजेन्द्रसूरी जैन ज्ञान मन्दिर से अणु स्वाध्याय भवन पर प्रभातफेरी धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। यहाँ प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी पूज्या विदुषी महासती मुक्तिप्रभाजी एवं स्थविरा पूज्या कान्तिलताजी आदि ठाणा-3 के द्वारा धर्मसभा को सान्निध्य प्रदान किया गया। प्र. मुक्तिप्रभावी म. सा. ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक एवं आचार्य उमेशमुनिजी का दिक्षा दिवस दोनों महापुरुष का हम आज गुणानुवाद कर रहे हैं।जन्म के दिन दिक्षा व दिक्षा के दिन जन्म अर्थात आचार्य भगवंत के जन्म के दिन थांदला नगर में दिक्षा का प्रसंग था तथा भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के दिन आचार्य भगवंत की दिक्षा का। इस प्रकार महापुरुष के लिये ऐसे सुयोग अपने आप बन जाते हैं। महावीरस्वामी ने आठ कर्म क्षय करते हुए कितने ही कष्ट सहन किये । महान पुरुषार्थ एवं त्यागमय जीवन जीते हुए भव्य जीवों को तारा व स्वयं भी तिर गये। प्रभावना स्थानकवासी जैन श्रीसंघ की ओर से वितरीत की गई । सकल जैन श्रीसंघ स्वामीवात्सल्य का लाभ सुरेशचन्द्र पूरणमल जैन परिवार द्वारा लिया गया। इस अवसर पर कई परिवारों द्वारा जैन धार्मिक पाठशाला में दानराशी दी गई । पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!