फुटतालाब इंडियन आईडियल अरुणिता काँजीलाल को सुनने पहुँचे हजारो लोग,,,2 घंटे तक लगातार गाती रही भारत की प्रसिद्ध गायक काँजीलाल,,1 अप्रैल को आएँगे साँवरिया सेठ के फेमस भजनों के गायक गोकुल शर्मा….

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
मध्यप्रदेश में सनातन धर्म के सबसे बडे और सतत कई वर्षों से लगातार चलने वाले उत्सवों में अपना नाम दर्ज करा चुके श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती उत्सव में सोमवार की भक्तिमय शाम भारत मे गायकी के सबसे बडे शो इंडियन आईडियल से प्रसिद्ध हुई गायिका अरुणिता काँजीलाल के नाम रही l भगवान शिव को समर्पित भजन सत्यम शिवम सुँदरम से लेकर एक राधा एक मीरा तक अरुणिता लगातार 2 घण्टे तक गाती रही l बातचीत के दौरान भारत की बडी गायिका काँजीवाल ने कहा की सनातन धर्म को मजबूत करने वाले इस आयोजन में प्रस्तुति देना मेरेलिए गर्व का विषय है उनको सुनने लोग राजस्थान के कुशलगढ गुजरात के दाहोद झाबुआ के साथ जिले के पेटलावद कल्याणपुरा और मेघनगर के आसपास के हजारों लोग पहुँचे…..आयोजन समिति के सदस्य और जनप्रिय समजेसवी श्रीसुरेश चंद्र पूरणमल जैन युवा समाजसेवी राजेश रिंकू जैन के परिवार के सदस्यों ने अरुणिता काँजीलाल का स्वागत किया l राइजिंग स्टार के रनर अप बाल कलाकार अथर्व बख्शी और खुशी नागर ने अरुणिता के मंच पर आने के पूर्व अपने सुरों का जादू को श्रीगणेश के भजन देवा श्रीगणेशा से प्रारंभ कर कई भजनों को गाकर जय श्रीराम के उदघोष के साथ विराम दिया l श्रीवनेश्वर मारूरी नंदन हनुमान जयंती समिति के युवा सदस्य और महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती सीमा सुरेश जैन श्रीमती नीता राजेश जैन पूजा जैन पूर्वा जैन अंतिम बाला जैन बिन्नी जैन के साथ हार्दिक कोठारी ने भी युवाओं से आज सब तेरा साँवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नही से फेमस हुए भजन गायक गोकुल शर्मा की आज होने वाली भजन संध्या में आने का आग्रह किया हैँ…. आयोजन समिति ने जहाँ आयोजन स्थल पर पार्किग की व्यवस्था की है टीआई दिनेश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण की प्रशंसनीय व्यवस्था की हैँ….




