खवासा

सोशल मीडिया पर गूंजा खवासा का मुद्दा, खुले गड्ढों से लोग परेशान…

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

“खुला गड्ढा… बंद जिम्मेदारी, खवासा में लापरवाही का करंट…” शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद अब खवासा की जनता खुलकर सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर ग्रामीण लगातार अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं और ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को आड़े हाथों ले रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है, कि जहां एक ओर गांव में जगह-जगह खुले गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार लोग अपनी-अपनी मस्ती में व्यस्त हैं। किसी को जनता की सुरक्षा की चिंता नहीं दिख रही।

खबर का असर भी देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए थांदला विधायक प्रतिनिधि गुड्डू मुनिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और खवासा के जेई मुकेश परमार से फोन पर चर्चा कर तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!