आंगनवाड़ी से स्कूल की ओर कदम: बच्चों को दिए गए विद्यारंभ प्रमाण पत्र

रायपुरिया@राजेश राठौड़
महिला एवं बाल विकास परियोजना पेटलावद के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में 5-6 वर्ष आयु के बच्चों को शाला प्रवेश के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रदेश स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को औपचारिक रूप से स्कूल जीवन में प्रवेश दिलाया गया।
इस अवसर पर बच्चों को “विद्यारंभ प्रमाण पत्र” प्रदान किए गए, साथ ही उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और पोषित भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की उपसरपंच दीपिका सोलंकी, राधेश्याम पाटीदार, सुपरवाइजर धर्मा सरेल एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए, जहां बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।




