सारंगी

कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं भाजपा कार्यकर्ता अग्नि नारायण सिंह राठौर के प्रयास से बच्चे को मिला नया जीवन….

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

दान पुण्य करने से अच्छा है किसी बच्चे को नया जीवन मिले यही काम अग्निनारायण सिंह राठौर बोड़ायता ने एक बच्चे को डॉक्टरों की सलाह मानकर बच्चों को नया जीवन दिया। अजय पिता ईश्वर भूरिया ग्राम माता रुनडी ग्राम पंचायत मोहनपुरा में निवास करते हैं बच्चों के माता-पिता मजदूरी करते हैं इनका दो वर्ष का पुत्र अजय भूरिया बीमारी से ग्रस्त था उसके दोनों वाल में छेद होने से हमेशा बीमार रहता था जब यह बात भाजपा कार्यकर्ता अग्नि नारायण सिंह राठौर को पता चली बच्चों के माता-पिता को साथ में लेकर सिविल हॉस्पिटल पेटलावद बीएमओ डॉक्टर एम एल चोपड़ा को बताया डॉक्टर चोपड़ा ने जांच करने के बाद एन आर सी में भर्ती किया एक सप्ताह में बच्चे का वजन नहीं बढ़ा बच्चा बहुत कमजोर था डॉक्टर चोपड़ा ने बच्चे के माता-पिता एवं अग्नि नारायण सिंह राठौर को बच्चों की बीमारी के बारे में बताया और उन्होंने इंदौर डॉक्टर से संपर्क कर बच्चे को सेंट फ्रांसीस अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर इंदौर बताने की सलाह दी अग्नि नारायण सिंह राठौर ने यह बात अपनी पत्नी उर्मिला सिंह को बताइ उन्होंने भी बच्चे का इलाज करवाने के लिए इंदौर जाने के लिए तैयार हो गए बच्चे के माता-पिता के साथ इंदौर पहुंचकर सेंट फ्रांसिस अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर पर डाक्टर जोसफ से संपर्क किया डॉक्टर ने सारी जांच करने के बाद जांच रिपोर्ट में बच्चे के वाल में छेद बताया उन्होंने ऑपरेशन करवाने की सलाह दी सारी जांच का खर्चा स्वयं राठौर ने दिया बच्चे के माता-पिता की सलाह के बाद बच्चे का सफ़ल ऑपरेशन डॉक्टर जोसेफ द्वारा किया गया वहां का खर्च करीब पांच लाख का हुआ बच्चे के माता-पिता मजदूरी कर अपना भरण पोषण कर रहे है यह बात अग्नि नारायण सिंह ने महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को बताइ उन्होंने मध्य प्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत हितग्राही को लाभ दिला कर बच्चे को नया जीवन दीलाया शुक्रवार को मंत्री महोदय जब बैगनबड़ी में रोड का शिलान्यास करने पहुंचे वहां पर माता-पिता अपने स्वस्थ बच्चे को लेकर मंत्री निर्मल भूरिया से मिलने पहुंचे बच्चों के माता-पिता ने मंत्री भूरिया का आभार माना मंत्री श्री श्री

निर्मला भुरिया ने स्वस्थ बच्चे को देखकर खुशी जाहिर की एवं सभी उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि आप सभी मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ लेवे।

अग्नि नारायण सिंह ने कहा यदि किसी की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और वह गंभीर बीमारी का सामना कर रहा है तो मुझसे संपर्क करें मैं उनकी पूरी मदद करूंगा मेरा मोबाइल नंबर 6260783461 है

सराहनीय सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, इंदौर डॉक्टर जोसेफ, बी एम ओ पेटलावद डॉक्टर एम एल चोपड़ा ,ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर पृथ्वी पाल सिंह का सराहनिय संयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!