थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की दर्दनाक मौत….

#Jhabuahulchul
करवड़@सूरज गामड़
करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोर के समीप चवरापाड़ा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां थ्रेसर मशीन में फंसने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थ्रेसर मलिक मूलचंद पिता माले राम वर्मा उम्र 35 वर्ष जो राजस्थान के जिला शिखर तहसील माधोपुर का रहने वाला है।वह चवरापाड़ा में एक किसान के खेत पर गेहूं निकालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के पीछे लगी बेल्ट में फंस जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मशीन बंद कर शव को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही करवड़ पुलिस चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत एवं विजेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल भेजा गया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।




