पेटलावद

मेरा युवा भारत द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन, अर्हम नर्सिंग इंस्टीट्यूट में युवाओं ने दिखाया उत्साह, विज्ञान के महत्व पर हुआ विस्तृत मंथन…

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पेटलावद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अर्हम नर्सिंग इंस्टीट्यूट, पेटलावद में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता कर विज्ञान के प्रति अपनी रुचि और उत्साह प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी प्रीति पंघाल के निर्देशन में ब्लॉक समन्वयक पंकज मालवी द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अर्हम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. अल्पित कुमार गांधी, बंसल न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ मुकेश सिसौदिया तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक हेमराज गणावा उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान समाज को तर्क, नवाचार और प्रगति की दिशा प्रदान करता है। डॉ. अल्पित कुमार गांधी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शोध, प्रयोगशीलता और वैज्ञानिक सोच को अपनाकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

जिला ब्यूरो चीफ मुकेश सिसौदिया ने विज्ञान को दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने वाला युवा समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन ला सकता है। वहीं ब्लॉक समन्वयक हेमराज गणावा ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन युवाओं की रचनात्मकता, तकनीकी समझ और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।

ब्लॉक समन्वयक पंकज मालवी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस युवाओं को प्रश्न पूछने, नई खोज करने और तर्कसंगत सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के अंत में पंकज मालवी द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा आभार प्रदर्शन हेमराज गणावा द्वारा किया गया। समारोह ने युवाओं में विज्ञान के प्रति नई जागरूकता और प्रेरणा का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!