महिला मंडल ने बड़े उत्साह के साथ धूम धाम से कृष्ण मंदिर में मनाया फाग महोत्सव, बाल गोपाल ओर राधे का स्वरूप बन कर सब का मन मोहा..नन्हे मुन्ने बालिकाओं ने…

#Jhabuahulchul
झकनावदा@नारायण राठौड़
फाल्गुन माह में बुधवार को दिन में नगर के राधे कृष्ण मंदिर पर महिला मंडल द्वारा एक जैसी गुलाबी वेशभूषा (साड़िया) पहन कर श्री बांके बिहारी जी को गुलाल लगाकर फूलों की बारिश कर फाग महोत्सव बड़े उत्साह और हर्षौल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया ।
नगर की माताओं और बहनें द्वारा श्री बांके बिहारी जी को क्रम बद्ध बारी बारी से झूला झुलाकर,गुलाल लगाकर ओर फूलों की बरसात कर होली खेली गई ।
माताओं द्वारा भक्ति मय माहौल बना कर श्री राधे कृष्ण मंदिर को ब्रज (बरसाना) जैसा बनाकर उत्साह उमंग के साथ फाग उत्सव मना कर एक दूजे को गुलाल लगाकर फाग महोत्सव मनाया गया , श्री राधे कृष्ण के बाल स्वरूप में नन्ह मुन्ने बच्चों को तैयार कर फाग महोत्सव खेला गया। महिला मंडल द्वारा आज बिरज में होरी रे रसिया… होरी रे रसिया …. होरी रे रसिया .बरजोरी रे रसिया..जैसे भजनों पर नत्य कर सबको आनंदित किया ओर मंदिर ।प्रांगण में गरबा रास कर भजनो पर नत्य किया गया । तत्पश्चात भगवान श्री बांके बिहारी जी की महाआरती उतार कर महाप्रसादी वितरण की गई ।




