बामनिया

बामनिया में आस्था पर प्रहार, धार्मिक स्थल के पास अवैध मूत्रालय, दशा माता की पावन ओटली अशुद्धियों से घिरी…

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

बामनिया रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित, पूरे नगर की आस्था का केंद्र इन दिनों घोर अव्यवस्था और अशुद्धि का शिकार हो रहा है। जिस स्थल को नगरवासी श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक मानते हैं, उसी स्थल के समीप अवैध रूप से बने मूत्रालय ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

 

हम बात कर रहे हैं बस स्टैंड के समीप स्थित दशा माता की ओटली की जहां वर्षों से बामनिया नगर की महिलाएं हिंदू धर्म की परंपराओं के अनुसार अपने घर-परिवार की दशा सुधारने के लिए पूजा-अर्चना करती आ रही हैं। मान्यता है कि इसी देवीस्थल के आशीर्वाद से नगर की दशा और दिशा दोनों सुधरी है। लेकिन विडंबना देखिए, आज उसी पवित्र स्थल के आसपास अवैध मूत्रालय बना दिया गया है। चारों ओर फैली गंदगी और दुर्गंध न केवल स्वच्छता पर सवाल खड़े करती है, बल्कि आस्था का भी खुला अपमान है।

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि,,

क्या दशा माता के प्रति आस्था केवल वर्ष में एक दिन ही जागती है..?

क्या देवी पूरे वर्ष वहां विराजमान नहीं रहतीं..?

पूरे साल जिस स्थान की उपेक्षा होती है, उसी स्थान पर पर्व के दिन श्रद्धा का दिखावा किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!