पेटलावद

माघ पूर्णिमा पर नाकोड़ा पार्श्व भैरव तीर्थ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देशभर से पहुंचे भक्त, महाआरती व दर्शन से गूंजा मेवानगर…

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। अटूट श्रद्धा और आस्था के केंद्र श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव तीर्थ, मेवानगर (पेटलावद) में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। विशेष दिवस पर प्रातः नाकोड़ा भैरव देव की भव्य महाआरती के साथ धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई, जिसके बाद देर शाम तक भक्तों की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगी रहीं।

इस अवसर पर मुंबई, आष्टा, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, करही, राजगढ़, थांदला सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर तीर्थ पहुंचे। सभी श्रद्धालुओं ने धाम के गादीपति सुमित जी पीपाड़ा से आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ लिया।

तीर्थ की बढ़ती ख्याति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अल्प समय में ही यह स्थान देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। आचार्य विश्व रत्न सागर जी महाराजा के आशीर्वाद से यहां भव्य मंदिर निर्माण की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।

उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी को दादा के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में महेंद्र अग्रवाल परिवार द्वारा शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजेश कांठेड़ (नलखेड़ा) ने किया।

माघ पूर्णिमा पर हुए इस विशाल धार्मिक आयोजन ने नाकोड़ा पार्श्व भैरव तीर्थ को एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का अनुपम केंद्र सिद्ध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!