बामनिया

बामनिया कोचिंग संस्था में रंगारंग वार्षिक उत्सव का आयोजन..!

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी 

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 24 जनवरी 2025 को बामनिया कोचिंग संस्था, बामनिया में भव्य एवं रंगारंग वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुडु मुनिया (विधायक प्रतिनिधि) रहे। विशेष अतिथियों के रूप में भाजपा मंडल खवासा प्रतिनिधि श्री देवीसिंह देवदा, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश मुनिया, जिला पत्रकार संघ नगर अध्यक्ष श्री जीतू वैरागी, उस्मान गनी चाचा, कोचिंग संचालक श्री रमेश वसुनिया, शिक्षक श्री शंकर निनामा तथा साहित्य अकादमी पेटलावद के संचालक श्री दायमा सर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश वसुनिया जी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उस्मान गनी चाचा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आज के दौर में मोबाइल फोन से दूर रहने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा पढ़ाई से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री शंकर निनामा जी द्वारा किया गया। संपूर्ण आयोजन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। तत्पश्चात सभी ने सहभोज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!