मेघनगर
रामदेवजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्तों की लगी भीड़, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन…!

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
मेघनगर के प्रसिद्ध रामदेव जी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ रही, भक्तों ने मंदिर में प्रतिष्ठित विभिन्न हिंदू देवी देवताओं के दर्शन के उपरांत भोजन की प्रसादी का लाभ लिया। मंदिर में कि गई सुंदर सजावट एवं भगवान की सुंदर छवि ने सभी का मन मोह लिया। मंदिर के महंत बालू जी महाराज ने कहा कि रामदेव जी की इच्छा के साथ परिवार एवं ग्रामीण जनों के सहयोग प्रतिवर्ष हवन, महाआरती एवं भंडारे का आयोजन संपन्न होता है और आगे भी होता रहेगा।





