
#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
6 दिसंबर 2025 को मेघनगर क्षेत्र मे हुई गोवंश की हत्या का मामला सामने आने के बाद सकल हिंदू संगठन द्वारा गौ हत्या के अपराधी पर कठोर कार्यवाही करने हेतु आज मेघनगर में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा गया, बता दे की इसके पूर्व भी गौ हत्यारो पर कार्यवाही के लिए संपूर्ण जिले में विभिन्न स्थानों से लगातार शासन एवं प्रशासन के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किये जाते रहे हैं । गौ हत्या जैसे संवेदनशील मामले पर भी प्रशासन द्वारा धीमी गति से करवाई करने का आरोप लगाते हुए सकल हिंदू समाज के आक्रोश ने आज विराट स्वरूप धारण करते हुए संपूर्ण झाबुआ जिला बंद रखकर झाबुआ उत्कृष्ट मैदान में जन आक्रोश आंदोलन किया, बड़ी संख्या में संत समाज एवं हिंदू संगठनो की उपस्थिति में हजारों की संख्या में नागरिकों ने शांतिपूर्ण रुप से अपना विरोध प्रदर्शित किया। आंदोलन में पुलिस अधीक्षक झाबुआ को ज्ञापन सोपते हुए गौ हत्या में सम्मिलित समस्त अपराधियों पर बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्यवाही करने के साथ गौ हत्या स्थल को गौ अभ्यारण के रूप में घोषित करने की शासन से मांग की गई।
मंच पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में धर्मांतरण को गौ हत्या का मुख्य कारण बताते हुए कहा की हजारों गौ माता की हत्या किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है इसमें अनेक लोगो के साथ प्रशासन के कुछ अधिकारी कर्मचारी भी इसमें सम्मिलित हो इसकी पूरी संभावना है ,समस्त दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई ।



