झकनावदा

उत्साह उमंग और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस का महापर्व, राष्ट्रीय पर्व पर नन्हे मुन्हें बच्चों ने शानदार प्रस्तुति पेश की…!

#Jhabuahulchul 

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

भारत की आन-बान और शान का प्रतीक 77 वां राष्ट्रीय महापर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े उत्साह उमंग और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया पीएम श्री विद्यालय में संस्था प्रमुख प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।

नगर में निकली भव्य तिरंगा प्रभात फेरी

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में पीएम श्री विद्यालय परिवार झकनावदा में नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे एक भव्य तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा देश भक्ति के जयघोष लगाकर ,देश भक्ति वस्त्र धारण कर अति उत्साही होकर सच्ची देश भक्ति जाहिर की। तत्पश्चात तिरंगा प्रभात फेरी पीएम श्री स्कूल प्रांगण में पहुंची जहां पर विद्यालय परिवार के द्वारा कार्य क्रम में पधारे समस्त अतिथियों द्वारा मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्वलित कर श्री गणेश किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बहन देवकुवर पडियार, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़,विशेष अतिथिगण पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षित सिंह राठौर, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष फकीर चंद माली, ग्राम पंचायत सचिव विनोद देवदा, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगीलाल पड़ियार, पूर्व सरपंच बालू मेडा, जूनियर इंजीनियर गुर्जर साहब, वरिष्ठ पत्रकार संजय व्यास का संस्था द्वारा गले में दुप्पटा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा देश भक्ति पर एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां पेश कर खूब तालिया बटोरी। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक ओर विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन शत्रुघ्न मालवीय ने किया ओर आभार व्यक्त वरिष्ठ अध्यापक नारायण दास वैरागी द्वारा किया गया ।

77 वे राष्ट्रीय महापर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पूरे नगर में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसमें पुलिस चौकी, सिविल अस्पताल, विद्युत मंडल , बैंक शाखा, आदिम जाति सहकारी संस्था, टप्पा तहसील, पोस्ट ऑफिस आदि जगह पर ध्वजारोहण किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!