बामनिया

रात में जलती हुई बाइक मिलने से मचा हड़कंप, बामनिया का मामला…

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

बामनिया रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर स्थित स्टेट हाईवे रोड पर शनिवार रात करीब 11 बजे एक अज्ञात बाइक जलती हुई दिखाई दी। घटना की सूचना तत्काल पास स्थित रेलवे चौकी को दी गई।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मायाराम गुर्जर मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए यातायात रोका गया तथा वाहनों को साइड से निकाला गया। पुलिस स्टाफ राजेश मीणा की मदद से जलती हुई दोपहिया वाहन पर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया और बाइक को सड़क के किनारे खड़ा करवाया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अज्ञात बाइक मेला ग्राउंड निवासी की बताई जा रही है, जो बजाज कंपनी की विक्रांत मॉडल हो सकती है। सूत्रों का कहना है। कि आपसी विवाद के चलते वाहन में आग लगाए जाने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!