मेघनगर

गौवंश वध प्रकरण में 5 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम, 4 आरोपियों को किया जिला बदर…

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

थाना मेघनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 287/2025 अंतर्गत धारा 4, 5 एवं 9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के प्रकरण में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शेष फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में फरार चल रहे 5 आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रत्येक पर 10,000-10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, उक्त प्रकरण में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

इन फरार आरोपियों पर घोषित किया गया इनाम –

माला पिता जोखा डामोर, निवासी ग्राम सजेली नानिया सात, थाना मेघनगर, धुला पिता माला डामोर, निवासी ग्राम सजेली नानिया सात, थाना मेघनगर कादु पिता रेवा डामोर, निवासी ग्राम सजेली नानिया सात, थाना मेघनगर अनिल पिता बेंजू खराड़ी, निवासी ग्राम नौगांव, थाना थांदला वजिया पिता रूपा डामोर, निवासी ग्राम सजेली नानिया सात, थाना मेघनगर इसके अतिरिक्त, कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई भी की गई है।

जिला बदर किए गए आरोपी –

प्रकाश पिता वरसिंह खराड़ी, निवासी ग्राम गुजरपाड़ा
चैन सिंह पिता वजिया डामोर, निवासी ग्राम सजेली नानिया सात, गमनिया पिता नरवा गामड़, निवासी ग्राम झरनिया, चौकी अंतर वेलिया, थाना कल्याणपुरा माला पिता जोखा डामोर, निवासी नानिया सात..

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि फरार आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!