रायपुरिया

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत थाना परिसर में हुआ शैक्षणिक भ्रमण, सुरक्षा व साइबर क्राइम पर दी जानकारी..

#Jhabuahulchul 

रायपुरिया@राजेश राठौड़

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कन्या माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया द्वारा सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार 24 जनवरी 2026 को छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा, समान अधिकार, आत्म-संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई जागरूकता रैली थाना परिसर तक पहुँची, जिसमें छात्राओं ने बालिका सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं शिक्षा से संबंधित संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। रैली के पश्चात थाना परिसर में आयोजित शैक्षणिक सत्र में थाना प्रभारी गीता जाटव ने छात्राओं को साइबर अपराध, गुड टच–बैड टच, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, डिजिटल सुरक्षा तथा व्यक्तिगत सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अज्ञात कॉल एवं संदेशों से सावधानी बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में कन्या माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया के प्रधान अध्यापक राजेंद्र पाटीदार तथा सक्षम विकासखंड अधिकारी पेटलावद संजय राठौर उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाएँ श्रीमती राजकुमारी जैन एवं श्रीमती पिंकी मोरी भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रीमती मंजू शुक्ला एवं श्रीमती हंसा बैरागी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विषयों को गंभीरता से सुना एवं प्रश्न–उत्तर सत्र के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान किया। आयोजन को छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता की दिशा में उपयोगी पहल बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!