मेघनगर

रोटरी सेनेटरी नेपकिन बैंक का हुआ शुभारंभ….

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

आज दिनांक 23 जनवरी, 2026 रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा स्थानीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‌” रोटरी सेनेटरी नेपकिन बैंक ” का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। रोटरी क्लब अपना मेघनगर के संस्थापक अध्यक्ष श्री भरत मिस्री ने जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी सेनेटरी नेपकिन बैंक के माध्यम से केवल 10 रुपए के 6 नैपकिन दिए जाएंगे। जिन छात्राओं अथवा महिलाओं को नैपकिन की आवश्यकता हो वह यहां की शिक्षिका सेनेटरी नेपकिन की प्रभारी ललिता हरवल, अनीता सीहोर से संपर्क कर प्राप्त कर सकती हैं।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर के उपाध्यक्ष श्री पंकज रांका ने बताया कि सेनेटरी नैपकिन केवल विद्यालय की छात्राओं को ही नहीं, वरन शिक्षिकाओं तथा अन्य महिलाओं को भी नाममात्र की कीमत पर दिए जा सकते हैं। इसके लिए विद्यालय की संबंधित शिक्षिका महोदया से प्राप्त किए जा सकते हैं। रोटरी क्लब अपना मेघनगर की योजना है कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर भी सेनेटरी नैपकिन एटीएम लगाए जाएं जाएंगे।

कन्या विद्यालय के प्राचार्य श्री देवहरे जी ने इस परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। इससे न केवल विद्यालय की छात्राओं अपितु अन्य महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। रोटरी क्लब द्वारा हमारे विद्यालय में यह योजना आरंभ करने से हमें भी सेवा का अवसर मिलेगा। इसके लिए रोटरी क्लब को धन्यवाद। छात्राओं को अचानक नैपकिन की आवश्यकता पड़ने पर उन्हें किसी प्रकार के संकोच अथवा झिझक का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर नगर में सदैव जनहितार्थ सेवा करता आ रहा है। रोटरी क्लब अपना मेघनगर के संस्थापक अध्यक्ष श्री भरत मिस्री की प्रेरणा से वर्तमान अध्यक्ष श्री गोविन्दसिंह चौहान के नेतृत्व में एक स्थाई प्रकल्प के रूप में इस ” रोटरी सेनेटरी नैपकिन बैंक” का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रोटेरियन श्री जयंत सिंघल, श्रीमती माया शर्मा, श्री पंकज रांका, शिक्षक अशोक कुमार जाटव,शूभदा पंतोजी,मोहम्मद फिरोज खॉन,लालचंद वसुनिया,नीमा रावत,दिलीप गौर,गौरव सिंहल,वैशाली भाबोर,खुशवंत खतेडिया,प्रियंका खतेडिया,जयमाला वाणी,प्रदीप कटारा, शंकरलाल जामुनिया, दक्षा कुण्डल,निकिता हाडा,ललिता हरवाल, अनिता सिहोर, सविता राहंगडाले, दिलीप सांखला, मल्लू वसुनिया, सोनम खतेडिया, जोसफ मावी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!