मेघनगर

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया…

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

मेघनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज बसंत पंचमी एवं सरस्वती बसंतोत्सव पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री अनिल जी सोनी रहे, जिन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर भैया-बहनों को आशीर्वचन प्रदान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती बसंतोत्सव पर्व की रूपरेखा भैया-बहनों के समक्ष प्रस्तुत की। विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा सामूहिक रूप से सरस्वती पूजन किया गया। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्रों के लिए समर्पण राशि भी एकत्र की गई।

कार्यक्रम में माध्यमिक विभाग के भैया-बहनों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर को घड़ी दान स्वरूप भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका जाटव एवं भाग्य श्री हांडा ने किया। अंत में विद्यालय के आचार्य श्री राकेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विद्यालय की दीदियों द्वारा भी पूजा-अर्चना की गई। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, अनुशासन और सांस्कृतिक भावनाओं की झलक देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!