मेघनगर
दशहरा मैदान में कबड्डी एवं थैला रेस प्रतियोगिता आयोजित, कर्मचारियों में दिखा उत्साह…

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
राज्य आनंद संस्थान, मध्य प्रदेश शासन से प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन में भूतपूर्व भाजपा जिलामहामंत्री भूपेश भानपुरिया की उपस्थिति में दशहरा मैदान में कबड्डी एवं थैला रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश शासन कर्मचारियों को कार्य के साथ बढ़ते तनाव को कम करने के लिए राज्य आनंद संस्थान से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, ताकि कर्मचारी नई उमंग और जोश के साथ कार्य कर सकें। कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक जोसफ मावी, तेजिया डामोर, नगरीय निकाय नोडल अधिकारी सोहन रावत, दरोगा माधवसिंह हिरका चौहान, जमादार अनिल डामर, चरणसिंह मावी, महेश बसोड सहित अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।





