हम हर वह कार्य कर रहे हैं जो कांग्रेस की सरकार ने न किया और न हीं करने कि सोची, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा..!

#Jhabuahulchul
रायपुरिया@राजेश राठौड़
एसआयआर पर किए गए कार्यों पर मुझे अपने बीएलए व कार्यकर्ताओं पर गर्व है। आपने मतदाता सूची सूची पर अमित शाह की मंशा अनुसार बिना किसी कठिनाई के पूरी पारदर्शिता व सफलतापूर्वक चुनाव आयोग के मार्गदर्शन प्रकाशन संपन्न करवाया है इस हेतु सभी का धन्यवाद। अब 23 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची को आप, संरपच स्थानीय नेता मिलकर सावधानी से निरीक्षण करें क्योंकि यही मतदाता सूची अब मध्य प्रदेश के स्थानीय चुनाव में भी उपयोग में आएगी।
उक्त बात क्षेत्रीय विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कामधेनु गौशाला बनी पर एक दिवसीय कार्यशाला मुख्यमंत्री मोहन यादव के अभ्युदय मध्य प्रदेश सेवा के दो वर्ष एवं संसद में कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करने वाले गृहमंत्री अमित शाह के एसआईआर पर चुनाव सुधार पर दिए गए वक्तव्य का बड़े स्क्रीन पर दिखाए जाने के अवसर पर पेटलावद विधानसभा के सभी छह मंडल के अध्यक्षों बीएलए व पदाधिकारी के बीच कहे। आपने आगे कहा पवित्र माही नदी पर श्रगेंश्वर धाम के निर्माण सहित सड़क, अस्पताल, तालाब, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी आदि हर क्षेत्र में विकास व निर्माण की नई इबारत मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार लिख रही है। आप जितने सोशल मीडिया पर अपने फोटो डालते हैं मध्य प्रदेश सरकार के कार्यों का भी उसी तरह प्रसारित करें।
लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी, किसान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग सहयोग राशि, प्रधानमंत्री आवास, साइकिल, छात्रवृत्ति आदि अनेक हितग्राही मुलक योजना से सरकार हर वर्ग को हर समाज को सहायता पहुंचा रही है। हम हर वह कार्य कर रहे हैं जिन्हें कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कभी किया ही नहीं ओर न कभी करने की सोची।आज हजारों नहीं, लाखों नहीं, करोड़ों के काम पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं।
एसआयआर पर अमित शाह ने जो बिंदुवार उत्तर दिए उसे पूरे देश ही नहीं विश्व ने देखा सुना और कांग्रेस के झुठ को बेनकाब किया है। इस वक्तव्य को हमने मुख्यमंत्री, संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष साथ में सुना तब यह निर्णय लिया कि हमें हर विधानसभा क्षेत्र के माध्यम से हर बूथ पर यह संदेश पहुंचाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने कहा आपको आज से ही हर बूथ पर सो मतदाताओं को अपने समर्थन में बढाने के कार्य में लग जाना है। अंतिम प्रकाशन के बाद पूरी सूची लेकर दुरुस्त करें। हमारी सरकार के 2 साल मध्य प्रदेश की विकास की गौरव गाथा के समान है। भूमि पूजन और लोकार्पण की गति आने वाले वर्षों में ऐसी ही बढती रहेगी। जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने 24 दिसंबर के बाद फॉर्म नंबर 6,7,8 के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी व बड़े स्क्रीन के माध्यम से उसका उपयोग करना भी बताया। मंच पर पेटलावद, रायपुरिया, सांरगी, झकनावदा, रामा, पारा के मंडल अध्यक्ष क्रमशः संजय कहार, लक्ष्मण मालीवाल, पप्पू गामड, जितेंद्र राठौड, करण अमलियार, राजेश पारगी, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी, पूर्व महामंत्री सोमसिंह, कृष्णपालसिंह गंगाखॆडी, वालसिंह मसानिया, मुकेश पडियार आसीन थे।
साथ ही कई बीएलए, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट किया। आभार जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने माना।





