करवड़
करवड़ चौकी क्षेत्र में 8 वर्षीय बालिका से छेड़खानी, आरोपी हिरासत में…!

#Jhabuahulchul
करवड़@सूरज गामड़
पेटलावद थाना क्षेत्र के करवड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत गुरुवार को एक 8 से 10 वर्षीय नाबालिग बालिका से छेड़खानी की घटना सामने आई है। यह घटना आंगनबाड़ी भवन के पीछे हुई, जहां बच्ची के शरीर पर कई जगह नाखून के निशान भी पाए गए हैं।
घटना के दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बालिका के मेडिकल परीक्षण के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




