रेलवे सुरक्षा पर विद्यार्थियों को दी सख्त समझाइश…!

#Jhabuahulchul
बामनिया जितेंद्र बैरागी
बामनिया के एकीकृत बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को रेलवे सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन SIPF मायाराम गुर्जर ने अपने संपूर्ण स्टाफ के साथ किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रेलवे ट्रैक के पास अनावश्यक रूप से नहीं रुकने, पटरियाँ पार न करने, ओवरब्रिज का ही उपयोग करने, स्टेशन परिसर में बिना कारण नहीं घूमने तथा चलती ट्रेनों पर पत्थरबाज़ी जैसे कृत्यों से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे क्षेत्र में लापरवाही, ट्रेसपासिंग और स्टोन पेंटिंग जैसे कार्य जानलेवा होने के साथ-साथ गंभीर दंडनीय अपराध हैं। ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई निर्धारित है।
रेलवे सुरक्षा दल ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।





