नगर के श्री राममंदिर प्रांगण (नीम चौक ) में हुआ बाबा श्री खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन,,,कड़ाके की ठंड में भी जमे रहे श्री श्याम प्रेमी,,,लिया भजनों का आनंद..!

Jhabuahulchul
झकनावदा@नारायण राठौड़
करने वाला श्याम कराने वाला श्याम परिवार के उपलक्ष्य में 18 नवंबर मंगलवार की रात्रि को नगर में विशाल भव्य श्री खाटू वाले का संकीर्तन रखा गया जिसमें नगर ओर आसपास से सभी श्याम प्रेमी ने पधार कर बाबा का अलौकिक श्रृंगार देख कर दर्शन लाभ लिया। बाबा कि ज्योत जला कर शीश के दानी खाटू वाले का अलौकिक भव्य श्रृंगार को देखकर अपने जीवन को धन्य की किया।
श्री शीश के दानी का अलौकिक श्रृंगार सभी भक्तों को अपनी ओर आकृषित कर रहा था
कार्यक्रम का श्री गणेश पिपरानी के गायक दिनेश गुड़िया द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति पेश कर मधुर भजनों को गा कर किया गया ।
इस संकीर्तन में बाबा के भक्तो द्वारा बाबा का भव्य मनमोहक अलौकिक श्रृंगार, बाबा को छप्पन भोग,पांडाल में इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा की गई ।
नगर के प्रसिद्ध भजन गायक महेंद्र चौहान द्वारा भी बाबा को मधुर मधुर भजनों से रिझाया गया तत्पश्चात ताजखेड़ा रतलाम की सुप्रसिद्ध गायिका बहन गायत्री वैष्णव द्वारा मधुर आवाज में बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर पंडाल में उपस्थित सभी माता ,बहनों और छोटे भाईयों,युवाओं को धमाल पर नचाया गया ।
कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भजनों की श्रृंखला अनवरत रात 12 बजे तक चलती रही , जिसमें सभी श्याम प्रेमी ,भक्त जन पंडाल में ठंडे मौसम में भी बाबा के संकीर्तन में मग्न नजर आए ।
कार्यक्रम के समापन पर बाबा की महाआरती उतार कर महाप्रसादी वितरण की गई ओर आयोजन में पधारे सभी भक्तों का , श्याम प्रेमी का समिति के सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।





