पेटलावद

बालक व कन्या सारंगी, बालक व कन्या पेटलावद, संकुलों के स्कूलों व कस्तूरबा गाँधी बालिका छात्रावास करड़ावद का आकस्मिक निरीक्षण…

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। कलेक्टर श्री योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार 24अप्रैल 2026 को खंड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरि स्वामी ने विभिन्न संकुलो की प्राथमिकऔर माध्यमिक शालाओं एवं संकुल अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गाँधी बालिका छात्रावास करड़ावद का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास में दर्ज 270बालिकाओं में से 180 बालिकाएं उपस्थित पाई गईं। 45रिक्त सीट पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही हैं,शेष बालिकाओं को पालको से सतत संपर्क कर हॉस्टल में लाने के निर्देश दिए गए।बीआरसी ने बालिकाओं से चर्चा कर भोजन की गुणवत्ता, आवासीय सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बालिकाओं ने संतोषप्रद उत्तर दिया, सहायक वार्डन सुनीता गरवाल और अन्य स्टॉफ उपस्थित पाया गया।

समन्वयक ने निर्देश दिए कि प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण बालिकाओं के फोटो एवं उनके प्राप्तांक संस्थान की दीवार पर प्रदर्शित किए जाएं, जिससे अन्य छात्राओं को प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित कर उनके फोटो व वीडियो भेजने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छ पेयजल,भंडार गृह, रसोईघर, शौचालय एवं परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों का नियमित संधारण करने के निर्देश दिए गए ।

स्कूल निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शिक्षकों को कक्षा पहली में न्यूनतम 20 बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संस्था प्रमुखों को प्रत्येक शिक्षक को कम से कम पांच नए विद्यार्थियों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा गया। साथ ही मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार तैयार करने एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए। प्राथमिक विद्यालय पंथ बोराली, पत्थरपाड़ा,हिंडोला बावड़ी,कतीजापाड़ा और माध्यमिक विद्यालय टेमरिया , मोहनपुरा का निरिक्षण किया गया शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने, विद्यालय की साफ सफाई, शौचालय और परिसर की साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी जन शिक्षकों को अपने-अपने संकुल में सतत भ्रमण हेतु निर्देश दिए गए।बीआरसी ने कहा कि जन शिक्षक प्रतिदिन एक फोटो मध्यान भोजन का ग्रुप सेंड करेंगे। स्कूल समय पर खोले जाएं और समय से पूर्व बंद न करें, यदि कोई शिक्षक बिना पूर्व सूचना और अनुमति के अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी

अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की भी जांच की गई। बी आर सी ने कहा कक्षा तीन तक के बच्चों को किताब पढ़ना अनिवार्य रूप से आना चाहिए,कमजोर बच्चों पर साफ्ट फोकस सहजता, खेल खेल में सीखने -सिखाने हेतु निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!