
#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
झाबुआ में भगोरिया का महा पर्व 7 तारीख से शुरू होने जा रहा है इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी मंडल सारंगी में आज भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगोरिया पर्व सारंगी में 13 मार्च गुरुवार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाने के लिए सहमति हुई ओर सभी भाजपा के वरिष्ठ, जेष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता ने इस भगोरिया पर्व को ऐतिहासिक माननें के कार्ययोजना बनाई ओर आने वाले 13 तारीख गुरुवार को सारंगी में ऐतिहासिक भगोरिया पर्व होने जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ने बताया कि सारंगी में सैकड़ों ढोल (मादल ) के साथ भगोरिया मनाया जाना है तो आधिक से अधिक संख्या में भगोरिया में शामिल हों भगोरिया पर्व का आनंद लें।