अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा बाबा अमरनाथ के यात्रिओं के लिय लगाया जाएगा जम्मू में 10वा विशाल भंडारा….

सारंगी@संजय उपाध्याय
हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा बाबा अमरनाथ के यात्रिओं के लिय रेलवे स्टेशन जम्मू पर भंडारा लगाया जा रहा है ! इस बार लगने वाला भंडारा अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के सेवादारों कि तरफ से 10वा विशाल भंडारा रेलवे स्टेशन स्टेशन जम्मू पर लगेगा ! आज अमरनाथ यात्रा पर लगने वाले भंडारे को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया ! इस बैठक कि अध्यक्षता अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा ने की! इस बैठक में अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के मार्गदर्शक मंडल से भागवत कथाकार फूल कृष्ण शास्त्री भी शामिल रहे ! इस अवसर पर भागवत कथाकार फूल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि समिति द्वारा 10वा विशाल भंडारा रेलवे स्टेशन जम्मू पर लगाया जा रहा है इस भंडारे में सेवादारों द्वारा हर संभव प्रयास किया जायेगा कि यात्रिओं को अधिक से अधिक सुविधा मिले . इस अवसर पर फूल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि समिति द्वारा भंडारा कमेटी का गठन किया गया है जो समिति के राष्ट्रीय संजोयक सुनील शर्मा के नेतृतव में कार्य करेगी ! इस अवसर पर अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि गुरुकृपा और ईश्वर के आषीर्वाद से यात्रिओं को ऋतु अनुसार पौष्टिक, शक्तिवर्धक, सुपाच्य और शुद्ध भोजन मिले इसके लिय हम हर संभव प्रयास करेंगे! इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा कि यात्रिओं को एकादशी व अन्य व्रत के दिनों में व्रत वाला प्रसाद मिले ! इस अवसर पर स्वतंत्र बक्शी, शिवम बख्शी ध्रुव कुमार (गोलू ), कमलेश्वर शर्मा ,महेश राजभर, विशाल सेठ,आकाश सेठ, राहुल सेठ, रोहित तड़माली, शुभम तड़माली आदि !
रमन शर्मा, प्रेस सेक्रेटरी



