राजस्थान के नाडोल में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार चौहान गोत्र परिवार का दो दिवसीय महा सम्मेलन रखा गया…

श्रद्धा-उत्साह का उमड़ा जनसैलाब, राजस्थान गुजरात और मध्य प्रदेश के सेवाभावियों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग
सारंगी@संजय उपाध्याय
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार चौहान गोत्र परिवार का दो दिवसीय भव्य महा सम्मेलन शनिवार 27 जून 2026 को नाडोल धाम में हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। मंडलिक चौहान गोत्र परिवार एवं महा सम्मेलन समिति के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम 27 एवं 28 जून तक चलेगा। सम्मेलन समाज की एकता, संगठन और सुदृढ़ता का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा है। देशभर से पधारे चौहान गोत्र के परिवारों का समिति द्वारा हार्दिक स्वागत रखा गया एवं आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही समाज बंधुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया एवं प्रथम दिन चौहान गोत्र परिवार के कुलदेवी श्री आशापुरा माताजी तथा श्री दादी सति माता, व श्री महा सती माता एवम्, श्री सती माताजी, की विशेष पूजा-अर्चना, जोत एवं महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान पूरा परिसर “जय आशापुरा माँ” के जयकारों से गूंज उठा। इस महा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों से अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में पेटलावद स्वर्णकार समाज सेवी श्री पंकज बाबूलाल जी सोनी के द्वारा सहयोग राशि नाडोल प्रबंधक की ओर सुपुर्द की गई उपस्थित सभी समाजजनों ने एकजुट होकर तन, मन और धन से सहयोग किया। पेटलावद समाज द्वारा एकत्रित की गई सहयोग राशि नाडोल में आयोजित महा सम्मेलन समिति को ससम्मान सुपुर्द की गई। सम्मेलन की व्यवस्थाओं में दिन-रात सेवा देने वाले परिवारों में मोडासा, गोगून्दा और सादड़ी के समाज बंधुओं का विशेष योगदान रहा। आर्थिक सहयोग में मोडासा के श्री गोपीलाल जीवनलाल जी सोनी ने सबसे अधिक सहयोग राशि प्रदान कर समाज हित में अपनी उदारता का परिचय दिया। उनके साथ श्री कन्हैयालाल जीवनलाल जी सोनी, श्री तुलसीराम परसराम जी मोडासा, श्री अशोक जी हीरालाल जी गोगून्दा तथा श्री जोतराज पुखराज जी सादड़ी, ने भी भरपूर आर्थिक सहयोग प्रदान कर सम्मेलन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महा सम्मेलन समिति द्वारा पधारे सभी अतिथियों एवं समाज बंधुओं के लिए आवास, भोजन, प्रसाद, बैठक और सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई। तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह महा सम्मेलन रविवार 28 जून को भी निरंतर जारी रहेगा। दूसरे दिन समाज के विकास, शिक्षा, युवा स्वरोजगार, कुरीतियों के उन्मूलन एवं सामाजिक एकता को और मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें होंगी तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पूरे आयोजन को लेकर चौहान गोत्र समाज के सभी वर्गों में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।




