रायपुरिया

जिले के रायपुरिया में साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ किया गया।

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ 24 जून 2026 से किया गया। यह अभियान 08 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

झाबुआ जिले में अभियान का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया के निर्देशन रायपुरिया के शासकीय उच्चतर विद्यालय पर थाना प्रभारी गीता जाटव के द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया।

साइबर जागरूकता ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, उनसे बचाव के उपायों तथा साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया

इस अवसर पर एसआई मंगलसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक रेखा खराड़ी,आरक्षक जितेंद्र चौहान ने डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा ऐसे जागरूकता अभियान समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी ताकि साइबर अपराध होने की स्थिति में वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में पुलिस टीम आमजन एवं ग्रामीण के बीच पहुंचकर संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इसके साथ ही अन्य जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य कल्पना वर्मा सहित स्कूली स्टाफ भी मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!