सारंगी

सारंगी चौकी में साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” का लाइव कार्यक्रम देखा…!

बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान *”सेफ क्लिक 2.0″* का शुभारंभ 24 जून 2026 से किया गया। यह अभियान 08 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस आयोजन का हर थाने व चौकी पर लाइव कार्यक्रम का प्रसारण स्थानीय नागरिकों को दिखाया गया और आनलाईन हों रहे फ्राड और धोखाधड़ी से सावधानी के बारे में समझाया तथा इसमें एक मंत्र भी दिया रुकों, सोचों , और सोमझों
सारंगी चौकी प्रभारी दिपक दैवरे ने आम नागरिकों से डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर ठगी से सुरक्षा है ऐसे जागरूकता अभियान समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पुलिस का लक्ष्य जिले के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचकर उन्हें साइबर ठगी एवं ऑनलाइन अपराधों से सुरक्षित करना है। अभियान के दौरान नागरिकों को राष्ट्रीय *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि साइबर अपराध होने की स्थिति में वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमें आमजन के बीच पहुंचकर संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इसके साथ ही स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्में (शॉर्ट फिल्म्स), साइबर जागरूकता रैलियां एवं अन्य जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!