झाबुआ

रम्भापुर चौकी द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया…

झाबुआ डेस्क। जिले की रम्भापुर पुलिस चौकी द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर जागरूकता अभियान “साइबर सुरक्षा 2.0” के तहत ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान चौकी प्रभारी संजय बघेल, प्रधान आरक्षक भारत सिंह तथा आरक्षक विक्रम बारिया ने ग्रामीणों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों एवं अश्लील वीडियो भेजकर की जाने वाली ठगी के बारे में विस्तार से बताया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी गई।

ग्रामीणों को बताया गया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना एवं साइबर अपराधों पर रोक लगाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!