झकनावदा

पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या: श्रृंगेश्वर महादेव में अलसुबह से उमड़ा जनसैलाब…

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या के चलते जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रृंगेश्वर महादेव पर आज अलसुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

सुबह 4:00 बजे से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। माही नदी के जल से स्नान कर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मोर्चा संभाला। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, सहायक उप निरीक्षक राजवीर सिंह जाट आरक्षक राजू मुवेल एसटीएफ बल एवं स्थानीय पुलिस चौकी के जवानों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कर दर्शन करवाए। प्रशासन का पूरा ध्यान इस बात पर रहा कि कोई दुर्घटना न हो।

सुरक्षा के लिहाज से कोटवारों को घाट के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया। एस डीएफ के जवान भी लगातार वाचिंग करते रहे। बिना लाइफ जैकेट के नौका विहार कर रहे श्रद्धालुओं को प्रशासन ने रोका-टोका, लेकिन भीड़ और श्रद्धा का उत्साह प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भारी पड़ता दिखा।

स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार लगभग 25 से 30 हजार सरदारों ने सोमवती अमावस्या एवं पुरुषोत्तम मास के चलते दर्शन व स्नान किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!