बड़ी खबर,,,,छत से गिरने पर युवक की मौत, चौकीदार फलिया में मानवता पर उठे सवाल।

#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया के चौकीदार फलिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन मंजिला मकान की छत से गिरने पर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक उक्त मकान में किराएदार के रूप में रह रहा था। यह मकान चौकीदार फलिया में स्थित है, जबकि मकान मालिक अन्य स्थान पर निवास करता है। तथा अधिकांश कमरे किराए पर दिए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान एक शिक्षक के नाम पर बताया जा रहा है।
घटना को लेकर सबसे शर्मनाक पहलू यह सामने आया कि हादसा आबादी वाले क्षेत्र में होने के बावजूद समय पर किसी ने पुलिस या एंबुलेंस को सूचना देना आवश्यक नहीं समझा। आसपास कई मकानों में लोग निवास करते हैं, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के गिरने के बाद लोग मौके पर पहुंचे, स्थिति देखी और वापस अपने घरों में चले गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस या एंबुलेंस को सूचना दी जाती तो संभव है कि घायल युवक को तत्काल उपचार मिल पाता। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गिरने के बाद उसकी स्थिति क्या थी, लेकिन घटना के बाद लोगों की उदासीनता चर्चा का विषय बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच हुआ। घटना ने एक बार फिर समाज में मानवीय संवेदनाओं और आपात स्थिति में नागरिक जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि अधिकांश लोग वहां पर नौकरी पैसे और शिक्षित लोग निवास करते हे।





