झकनावदा
श्रेयांश वोहरा पुनः तेरापंथ युवक परिषद झकनावदा के अध्यक्ष मनोनीत,,ईस्ट मित्रों ने मुंह मीठा कराकर दी बधाई..

झकनावदा@नारायण राठौड़
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद्* के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद् , झकनावदा के *सत्र 2026-27* के निर्वाचन हेतु दिनांक 10 जून को तेरापंथ भवन में निर्वाचन मीटिंग रखी गई
जिसमे सर्वसम्मति से श्रेयांश वोहरा को पुनः अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया , साथ ही शुभम कोटड़िया को पुनः मंत्री पद सौपा गया।
निर्वाचन के पश्चात तेयूप अध्यक्ष ने अपनी पूरी परिषद् के साथ मुनि श्री कोमलकुमारजी एवं मुनि श्री सिद्धार्थकुमारजी के दर्शन कर मंगलपाठ सुना !
तेरापंथ युवक परिषद के सदस्य सिद्धार्थ भांगू , ऋषभ कोठारी , यश कोटड़िया , अर्पित वोहरा , मुदित कालिया , नमन पालरेचा , अमन पालरेचा , भावेश कोठारी , मोक्ष कालिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री को बधाइया प्रेषित की !




