थांदला

थांदला के परवलिया में होगा पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन,,,10 वीं 12 वीं के मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान…

#Jhabuahulchul 

थांदला डेस्क। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और जब इसी स्तंभ को मजबूती देने के लिए कोई आयोजन होता है, तो वह समाज के लिए एक शुभ संकेत बन जाता है आर्याव्रत पत्रकार संघ द्वारा थांदला तहसील के ग्राम परवलिया में 14 जून रविवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,जिसका उद्देश्य वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्रामीण पत्रकार साथियों का सार्वजनिक रूप से सम्मान करना है यह कार्यक्रम पत्रकारिता के नवोदित योद्धाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है। इस पत्रकार आयोजन में 10 वीं 12 वीं में टॉप करने वाले बच्चों को किया जाएगा सम्मानित आयोजन स्थल रहेगा ग्राम परवलिया आदिम जाति संस्था के पीछे और कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा इस कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकार, समाजसेवी, बुद्धिजीवी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगे आर्याव्रत पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री जी, कमल सिंह सोलंकी राष्ट्रीय सचिव, सलीम शेरानी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , राकेश सिंह चौहान राष्ट्रीय महासचिव, विजय नीमा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर , पूर्व जनपद अध्यक्ष गेंदालाल डामोर रहेंगे

थांदला ग्रामीण तहसील अध्यक्ष उमेश पाटीदार ने कहा कि यह समारोह उन पत्रकारों के लिए भी प्रेरणा बनेगा जो समिति संसाधनों में भी समाज के लिए अपनी कलम से क्रांति लाने का कार्य कर रहे हैं कार्यक्रम के आयोजन से यह संदेश भी जाएगा कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं है बल्कि यह समाज निर्माण की आधारशिला है।कार्यक्रम में संवाद विचार विनिमय तथा पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी इससे पत्रकारों को एक ऐसा मंच मिलेगा जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकेंगे और एकजुटता का प्रदर्शन कर सकेंगे इस गरिमामयी आयोजन में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ ग्रामीण पत्रकारों का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा यह न केवल उनका मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि पत्रकारिता में पारदर्शिता, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को भी स्थापित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!