फुटतालाब ऐतिहासिक कलश यात्रा से शुरू हुआ श्रीमद भागवत कथा का महायज्ञ….पंडित कमल किशोर नागर जी को सुनने पहुँचे हजारो लोग….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
रविवार का दिन मेघनगर में सनातन धर्म महिलाओं की गहरी और असंख्य आस्थाओं को समर्पित दिखाई दिया तपती गर्मी के बावजूद फुटतालाब में पंडित कमल किशोर नागर जी के मुखारविंद से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व निकली कलश यात्रा में महिलाओं की संख्या का अंदाज लगा पाना लोगों के लिए असंभव सा दिखाई दिया l माथे पर हजारों कलश एक जैसी वेशभूषा और सडको पर पानी का छिडकाव भगवान श्रीराधेकृष्ण भोलेनाथ श्रींरामभक्त हनुमान जी की झाँकियों के साथ बग्गी पर विराजित साधु संत जिले संस्कृति के नृत्यों के बीच सुराणा कंपाउंड से निकली महिलाओं की कलश यात्रा लोगो के लिएँ भारत की धार्मिक आस्थाओं के असंख्य प्रतीकों का दर्शन थी l नगर के प्रमुख चौराहो पर सांस्कृतिक सामाजिक और धार्मिक मंडलो के साथ राजनीतिक संगठनों और नगर परिषद की ओर भी जलपान और पुष्प वर्षा कर इस कलश यात्रा का स्वागत किया गया था…. मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर पंडित कमल किशोर नागर जी के मुखारविंद से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ आज कलश यात्रा के साथ हुआ हो गया….यात्रा मैं पेटलावद रायपुरिया कल्याणपुरा रंभापुर थांदला राणापुर से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुँची थी महिलाओं ने अधिक से अधिक संख्या में माता बहनों से आकर कथा का लाभ लेने की अपील भी की कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं आस्था का कलश लेकर चलती हुई दिखाई दी बड़ी संख्या में जहाँ लोगों ने भगवान की झाँकियों के दर्शन किए वहीं कई साधु संत भी इस आयोजन में पहुंचे इस अवसर पर विशेष रूप से आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य और मध्य प्रदेश के समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन का जगह जगह स्वागत किया गया श्री जैन ने बताया कि कई वर्षों के इंतजार के बाद पंडित कमल किशोर नागर जी की कथा का अवसर फुटतालाब में आया है मैं सभी सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक संगठनों के साथ-साथ सरपंचों और राजनीतिक दलों भजन मंडलो के साथ जनप्रतिनिधियों व माता बहनों से यह आग्रह करता हूँ कि सभी प्रतिदिन कथा में फुटतालाब पहुँचे कथा का समय दोपहर 12:00 से 3:00 तक रहेगा कथा के पश्चात प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था भी की गई हैँ…. प्रथम दिवस की कथा में पंडित कमल किशोर नागर जी ने कहा कि पिछले दिनों सजीली में हुई गौ माता से जुड़ी घटना को लेकर ही यह कथा यहां पर आई है पहले ही दिन श्रीनागर जी को सुनने हजारों लोग पहुँचे उन्होंने लोगों से अनुरोध कहा करते हुए कहा कि यदि आप बीमार हैं तो कोई भी पडोसी कोई भी रिश्तेदार आपकी मदद कर देगा लेकिन अगर आप दोषी हैं तो वह आपकी सहायता नहीं करेगा परमात्मा भी ऐसा ही है यदि आप दुखी है परेशान है तो वह आपको अपना लेगा लेकिन अगर आप दोषी हैं तो वहां पर भी आपको ईश्वर का साथ नहीं मिलेगा कथा प्रारंभ होने की पूर्व यशस्वी समाज श्री श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और उनके परिवार ने पंडित कमल किशोर नागर जी का अभिनंदन किया उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की प्रतिदिन कथा सुनने के लिए श्रद्धालु 12 से लेकर 3:00 बजे तक के समय का ध्यान रखें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और कथा का श्रवण कर अपने जीवन में भी बताई गई बातों का अनुसरण कर जीवन को सफल बनाएँ….





